शनिवार, 5 दिसंबर 2020

मणिभद्र( स्वप्न वार्ता मंत्र )

 


मंत्र - ॐ नमो मणिभद्राय चेटकाय सर्व-कार्य सिद्धये मम्  स्वपन दर्शनानि कुरु कुरु स्वाहा!!



विधान - इस मंत्र द्वारा भविष्य में और वर्तमान में होने वाली घटनाओं को पहले ही जान सकते हैं!

 यह मंत्र 11 दिन में सिद्ध होता है! घर में किसी एकांत स्थान मैं लकड़ी का बाजोट (पटला ) स्थापित करें! उस पर लाल वस्त्र बिछाए वह चावल की ढ़ेरी पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं!

 यह सब कार्य रात्रि को करना है फिर उस दीपक में फूटी हुई कौड़ी रखें,  और उस दीपक के सम्मुख 1100बार मंत्र का जाप करें! जाप करने के पश्चात लाल कनेर के 11 फूल ले उन फूलों को इस मंत्र द्वारा 108 बार अभिमंत्रित करें! फिर उन पुष्पों को तांबे के डिब्बे में बंद कर सिर के नीचे रख कर सो जावे!

ऐसा करने से शुभ अशुभ जैसा होने वाला हो, स्वपन के माध्यम से पता चल जाता है! इसमें संदेह नहीं🙏

नियम - 1.स्नानादि करने के बाद ही पूजा शुरू करें!

 2.जब तक जाप रहे तब तक है सरसों के तेल का दीपक        जलता रहे!

3.  ब्रह्मचर्य का पालन करें!

4.  11 दिन तक शुद्ध सात्विक भोजन करें लहसुन प्याज का सेवन ना करें!

5.  पूरी श्रद्धा के साथ जाप करें!

6.  एक समय फलाहार ले, एक समय भोजन करें!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सर्वकामनापूर्ति श्रीकाली चैटक मंत्र

  मंत्र - ॐ कंकाली महाकाली केलि कलाभ्याम स्वाहा !! विधान -शुभ दिन से प्रारम्भ करें! ब्राम्हचार्य व्रत का पालन करते हुए,काला आसान और काले रंग...